✍️ नितिन अग्रवाल
बैतूल भारत भारती में 36वां अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ,देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ी लेंगे भाग।
बैतूल। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह (कबड्डी प्रतियोगिता) का गुरुवार 14नवंबर को 12 बजे शुभारंभ हुआ भारत भारती सीबीएसई आवासीय विद्यालय बैतूल के संस्था के प्राचार्य जितेंद्र परसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित यह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता 14 से 17 नवम्बर तक चलेगी जिसका विधिवत उद्घाटन आज 14 नवम्बर को11.30 बजे किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ी भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीराम अरावकर सह-संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, राकेश गुप्ता संचालक - खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश , निखिलेश महेश्वरी संगठन मंत्री, विद्या भारती मध्यभारत तथा जितेन्द्र सिंह परिहार क्षेत्रीय मंत्री, मध्यक्षेत्र उपस्थित रहें। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान दिल्ली के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
“न्याय की आवाज़, जनता के साथ — आपके अपने शहर से।”नितिन अग्रवाल व की खास रिपोर्ट ,,

0 टिप्पणियाँ