Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट
649वें प्रकाश पर्व पर जन-जन तक पहुंचेगा संत रविदास का संदेश
बैतूल। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जयंती समारोह से पहले संत शिरोमणि रविदास समाज विकास समिति द्वारा पूरे जिले में भव्य संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इस संदेश यात्रा का उद्देश्य जयंती कार्यक्रम को सफल बनाना और संत रविदास जी महाराज के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
– मां ताप्ती की पूजा से हुआ शुभारंभ
संत शिरोमणि रविदास समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष मुकेश झारे ने बताया कि 01 फरवरी को सूर्य पुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल स्थित गुरु घर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जयंती कार्यक्रम की सफलता के लिए संदेश यात्रा का शुभारंभ मां ताप्ती की पूजा-अर्चना और गुरु के आशीर्वाद के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति के जिला सह सचिव धनलाल बिन्झाड़े, जिला प्रतिनिधि गणेश मोहबे एवं मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश बिन्झाड़े ने हरी झंडी दिखाकर संदेश यात्रा को रवाना किया।
– ब्लॉक स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारियां
01 फरवरी को मुलताई के ताप्ती तट पर भव्य जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए समिति द्वारा पूर्व में बैठक कर जिले की सभी ब्लॉक समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संदेश यात्रा जिन-जिन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, वहां संत रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करते हुए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।
– यात्रा प्रभारी घोषित
इस संदेश यात्रा के प्रभारी के रूप में बिंदु मोहबे, चंदन पहाड़े, धन्नु कुलकर्णी, गुलाब बड़खाने, कारू मोहबे, रामपाल पहाड़े, धनराज झारे, झींगरया बिन्झाड़े, संतोष बिन्झाड़े, सोनू बिन्झाड़े एवं रमेश मोहबे की जिम्मेदारी तय की गई है।
0 टिप्पणियाँ