नितिन अग्रवाल
Big Breaking News- बैतूल के दामजीपुरा में सांप्रदायिक तनाव, एक वर्ग के घरों में आगजनी, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात
बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दामजीपुरा में एक घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौ माता को लेकर हुआ विवाद आरोपी पुलिस की हिरासत में हिंदू संगठनों द्वारा एक विशेष वर्ग के घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद इलाके में हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच रहा है। सूत्रों के अनुसार दामजीपुरा में कर्फ्यू की स्थिति उत्पन्न हो गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस घटना की किसी भी प्रकार से पुष्टि करना बाकी है

0 टिप्पणियाँ