✍️ नितिन अग्रवाल
बैतूल रेलवे स्टेशन पर नो पार्किंग में बाइक खड़ा करने पर आरपीएफ ने की कार्रवाई तो शराबी ने अपनी बाइक में लगाई आग
बैतूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन की पार्किंग में नो पार्किंग में बाइक खड़ा करने पर आरपीएफ ने बाइक में जेमर लगाया था जिसके चलते बाइक मलिक जो की अत्यधिक नशे में था उसने आरपीएफ अधिकारी से भी बहस की और बहस करते-करते अचानक बाइक को आग के हवाले कर दिया घटना सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है कोई कुछ समझ पाता या उसे रोक पाता उससे पहले ही उसने बाइक को आपके हवाले कर दिया बाइक में आग लगते ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई और सैकड़ो की संख्या में लोग जलते बाइक को देखने के लिए वहां पर इकट्ठा हो गए और अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे बाइक पूरी जल गई उसके बाद नगर पालिका का दमकल पहुंचा बैतूल जिला मुख्यालय पर ही आग लगने के बाद भी दमकल का लेट पहुंचना भी एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है

0 टिप्पणियाँ