संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर भीम आर्मी प्रभारी सुनील अस्तेय का बैतूल आगमन
बैतूल संकल्प यात्रा की तैयारियों के क्रम में भीम आर्मी मध्यप्रदेश प्रभारी एवं आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुनील अस्तेय जी का बैतूल आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में सुनील अस्तेय जी ने जानकारी दी कि आजाद समाज पार्टी द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी से नागपुर से भोपाल तक संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें दामोदर यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बैतूल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कापसे द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी संगठन को मजबूती देने का कार्य जारी रहेगा।
संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर अलीमुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वीरेंद्र कापसे ने बताया कि यात्रा के दौरान मुलताई, बैतूल, पाढर, शाहपुर एवं भौरा में दामोदर यादव जी आम सभाओं को संबोधित करेंगे।
0 टिप्पणियाँ