बैतूल लोहिया वार्ड के वासियों की परेशानी पर युवा नेता राहुल परते की पहल, जनता की आवाज़ पर तुरंत एक्शन

 नितिन अग्रवाल 

बैतूल लोहिया वार्ड के वासियों की परेशानी पर युवा नेता राहुल परते की पहल, जनता की आवाज़ पर तुरंत एक्शन 


— पार्षद गोविंद साहू और पूर्व पार्षद विशाल धुर्वे पहुंचे मौके पर

बैतूल विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका वार्ड क्रमांक 31, लोहिया वार्ड में सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासी इन दिनों गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे थे। अधूरे निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों का आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

वार्डवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवा नेता राहुल परते ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वार्ड पार्षद गोविंद साहू जी को पूरे मामले से अवगत कराया। राहुल परते की पहल पर जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए पार्षद गोविंद साहू जी बिना किसी देरी के पूर्व पार्षद विशाल धुर्वे जी के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद गोविंद साहू जी ने कहा —

“मेरा वार्ड मेरी ज़िम्मेदारी है, और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।”

युवा नेता राहुल परते की सक्रिय पहल और जनप्रतिनिधियों की त्वरित कार्रवाई से वार्डवासियों में संतोष देखने को मिला। वार्डवासियों ने समस्या को गंभीरता से लेने और मौके पर पहुंचकर समाधान का भरोसा दिलाने के लिए पार्षद गोविंद साहू जी, पूर्व पार्षद विशाल धुर्वे जी एवं युवा नेता राहुल परते का आभार व्यक्त किया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ