Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट
बैतूल विनोबा वार्ड, बैतूल स्थित श्री लीलादेव बाबा मंदिर में आयोजित द्वितीय स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
दिनांक 27 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुए इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन शुक्रवार, 30 जनवरी को किया गया।
समापन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बाबा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
इसके पश्चात सायं 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
श्री लीला बाबा मंदिर समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ