Big Breaking News-बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल,एक बुजुर्ग की मौत,13 गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती , पुलिस की तत्परता से बची कमी जान

 ✍️नितिन अग्रवाल 


बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल,एक बुजुर्ग की मौत,13 गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती , पुलिस की तत्परता से बची कमी जान 



बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। खेरा कुनखेरी हनुमान मंदिर के टर्निंग पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए, जबकि एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 35 महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सवार थे। सभी लोग गुप्तवाड़ा में पूजा-अर्चना कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सोमवार रात करीब 8 बजे खेरा कुनखेरी हनुमान मंदिर के पास एक तेज मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सहित पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और मोहदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। 112 के पायलट गोविंद बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे और एसआई रामस्वरूप रघुवंशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 112 वाहन के साथ-साथ कुछ निजी वाहनों की भी व्यवस्था कर घायलों को तत्काल भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी जनहानि टल गई।

घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था भी की गई थी रात 2 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 13 घायल जिला चिकित्सालय पहुंच चुके थे। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दर्दनाक हादसे में भोडिलावा निवासी बुकला, उम्र करीब 90 वर्ष, की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम भीमपुर में ही कराया जाएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अचानक मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हुआ। फिलहाल मोहदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ