Big Breaking News-बैतूल बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गेहुरास-माथनी के बीच खेत में कथित भुचलखाना पकड़ा, दो जिंदा गोवंश समेत वाहन जब्त आरोपी फरार

✍️नितिन अग्रवाल 






 बैतूल बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गेहुरास-माथनी के बीच खेत में कथित भुचलखाना पकड़ा, दो जिंदा गोवंश समेत वाहन जब्त आरोपी फरार *


मध्य प्रदेश के गेहुरास और माथनी के बीच करीब दो किलोमीटर अंदर खेत में कथित रूप से संचालित एक अवैध भुचलखाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर यहां से दो जिंदा गोवंश सहित कई आपत्तिजनक सामान और वाहन जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सकील कुरेशी के खेत पर की गई। मौके से गैस टंकी, चूल्हा, मांस काटने में इस्तेमाल होने वाला बड़ा चाकू, खून से सना ठीहा, दीवारों पर खून के निशान, गर्म पानी से भरा करीब 200 लीटर का ड्रम और खून से सना बिछाने का फट्टा बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि दो तारीख को रात करीब दो बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उस समय वहां मौजूद करीब छह लोग एक वाहन से गोवंश उतार रहे थे। कार्यकर्ताओं को देखते ही सभी लोग मौके से भाग निकले।

बजरंग दल जिला संयोजक शुभम यादव ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके से करीब पंद्रह हजार रुपये कीमत के दो जिंदा गोवंश, बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप, एक जुपिटर और एक एक्टिवा वाहन जब्त किए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पुरी कार्यवाही में 

प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत जी गावंडे सूचना देने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम यादव नगर अंश तायवाड़े नगर संयोजक कुणाल पाटील पूर्णकालिक रविराज डोमनए बजरंग दल कार्यकर्ता सागर कांबडे सह बाल उपासना प्रमुख ललित यादव नगर गौ रक्षा प्रमुख निखिल धोते बजरंग दल कार्यकर्ता शुभम गिरवरखेड़े बजरंग दल कार्यकर्ता दादर बजरंग दल कार्यकर्ता मोजूद रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ