बैतूल के लिए राहत भरी खबर: घोघरी डेम के खुले गेट ताप्ती में फिर कल-कल कर बहने लगी

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

बैतूल के लिए राहत भरी खबर: घोघरी डेम के खुले गेट ताप्ती में फिर कल-कल कर बहने लगी 

बैतूल खेडीसावलीगढ़‌‍  क्षेत्र के  ताप्ती बैराज में भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच बैतूलवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। घोघरी डैम के गेट खोले जाने के बाद ताप्ती नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है। इससे बैतूल शहर की पेयजल व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, खेड़ी सांवलीगढ़ ताप्ती घाट पर बने ताप्ती बैराज में पानी का भंडारण लगभग समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गया था, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका बैतूल ने जल संसाधन विभाग से पानी छोड़े जाने की मांग की थी।
मांग के बाद विभाग ने घोघरी डैम का एक गेट खोलकर ताप्ती नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर एक और गेट खोला जा सकता है।
इस फैसले से न सिर्फ बैतूल शहरवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि कड़कती धूप में किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब ताप्ती में बहते पानी ने शहर और किसानों—दोनों की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ