Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट
नेवरा लोडू जोड़ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ग्रामीणों की सूझबूझ से चालक की बची जान
भीमपुरा जनपद के नेवरा लोडू जोड़ में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब यूरिया खाद लेने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रैक्टर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ग्राम मेंढ़ा से चांदु की ओर यूरिया खाद लेने जा रहा था। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान अभी से खाद का इंतजाम करने में जुटे हैं। इसी दौरान चालक मोंगिया पिता नानू का ट्रैक्टर नेवरा लोडू जोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।घटना की सूचना मिलते ही 108 डायल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
0 टिप्पणियाँ