गोंडूमंडई की रीना पंडोले ने रचा इतिहास, People's Medical College भोपाल से बनीं डॉक्टर

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

गोंडूमंडई की रीना पंडोले ने रचा इतिहास, People's Medical College भोपाल से बनीं डॉक्टर

बैतूल/चिचोली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गोंडूमंडई गांव की निवासी रीना पंडोले पिता राहुल पंडोले की सुपुत्री  की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। रीना ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने भोपाल स्थित People's Medical College से एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त की।
रीना पंडोले की इस उपलब्धि को उनके परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने रीना पंडोले को इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी रीना की सफलता पर उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ