एक्सीलेंस कोचिंग मे धावी छात्र-छात्रा एवं पालक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

एक्सीलेंस कोचिंग मे धावी छात्र-छात्रा एवं पालक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

बैतूल। एक्सीलेंस कोचिंग एंड लाइब्रेरी द्वारा  आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा एवं पालक सम्मान समारोह उत्साह, प्रेरणा और सम्मान के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले एवं जिले के बाहर से भी मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके पालक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक बन गया।
कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों का विशेष सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। एक्सीलेंस टीम द्वारा विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ और उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे कैरियर मार्गदर्शन सत्र से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य सम्मान समारोह दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं उनके पालकों का सम्मान किया गया तथा शिक्षा, सफलता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रेरणादायक विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री किरु पंडोले जी, आदरणीय जामंत सर, श्री कमलेश बरडे जी, पटने सर, श्री लोकेश करोचे जी, श्रीमती देवकी बाई एवं अर्पित सर उपस्थित रहे। एक्सीलेंस टीम द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पालकों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सुश्री मुस्कान कुमरे का सम्मान किया गया, जिनका चयन वर्ग-3 शासकीय सेवा में हुआ है तथा वे वर्तमान में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। उनकी सफलता को बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए एक्सीलेंस टीम ने उनका सम्मान किया।
इसी क्रम में डॉ. रीना पंडोले को एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री पूर्ण करने पर एक्सीलेंस टीम द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस सम्मान समारोह की विशेषता यह रही कि इसमें केवल बैतूल शहर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों भीमपुर, भैंसदेही, आमला, मुलताई, सारणी, घोड़ाडोंगरी, आठनेर, दामजीपुरा एवं शाहपुर सहित अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं पालक शामिल हुए। इसके साथ ही अन्य जिलों से भी विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। सभी क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ