Big Breaking News बैतूल दिनदहाड़े 20 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश! आमला पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतरजिला शातिर चोर, करोड़ों की वारदातों का खुल सकता है राज

 ✍️नितिन अग्रवाल 

दिनदहाड़े 20 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश! आमला पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतरजिला शातिर चोर, करोड़ों की वारदातों का खुल सकता है राज

बैतूल जिले के आमला में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज नकबजनी की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। आमला पुलिस ने दो अंतरजिला शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 18 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

यह चोरी 26 मई 2026 को बोड़खी नाका निवासी दम्मूलाल सूर्यवंशी के सूने मकान में हुई थी। बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और आलमारियों के लॉक तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक जांच, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों—जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा, जिला नरसिंहपुर और सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर, जिला सिवनी—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही महज 15 से 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपियों का कई जिलों में चोरी, नकबजनी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। संगठित अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ दी है।

बरामदगी में सोने के हार, चेन, रानीहार, कंगन, मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, चांदी के आभूषण और लक्ष्मीजी अंकित चांदी के सिक्के शामिल हैं। बैतूल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर खाली छोड़ने से पहले पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ