ग्राम पंचायत डोक्या में मां लक्ष्मी की अद्भुत प्रतिमा स्थापित, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

Today voice से अरुण कुमार बडोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

ग्राम पंचायत डोक्या में मां लक्ष्मी की अद्भुत प्रतिमा स्थापित, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही  वायरल


                 मां लक्ष्मी प्रतिमा डोक्या

दूर-दूर से प्रतिमा के दर्शन और उसके साथ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे लोग, मूर्ति की कलाकारी बनी आकर्षण का केंद्र

मध्य प्रदेश/ के बैतूल जिले में भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोक्या में मां लक्ष्मी की एक अद्भुत एवं आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई है। प्रतिमा अपनी सुंदर बनावट और शानदार कलाकारी के चलते इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। प्रतिमा को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार मां लक्ष्मी की इस प्रतिमा की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रतिमा के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं, जिसके चलते इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है।

इस आकर्षक प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार **पिंटू प्रजापति** द्वारा किया गया है। उनकी कलाकारी की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।

इस धार्मिक कार्य में मंदिर पुजारी **हरिराम सलामे** सहित समिति के कार्यकर्ताओं संतोष, सुरेश विश्वकर्मा, मनीष धुर्वे, रोहित, राजेश धुर्वे, कमलेश सरियाम, दुर्गेश, गणेश, राजू, पिंटू, रामकिशोर सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग एवं योगदान रहा।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के लिए लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है और यह प्रतिमा अब ग्राम पंचायत डोक्या की विशेष पहचान बनती जा रही है।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ