Big Breaking news बैतूल के निजी स्कूल में 5 साल की मासूम से दुराचार का आरोप! सुरक्षा गार्ड हिरासत में, कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

 ✍️नितिन अग्रवाल 

बैतूल के निजी स्कूल में 5 साल की मासूम से दुराचार का आरोप! सुरक्षा गार्ड हिरासत में, कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई


बैतूल से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक खबर सामने आ रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का आरोप लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को सामने आई पीड़ित बच्ची इसी स्कूल में KG-2 की छात्रा बताई जा रही है।

घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि बच्ची के परिजनों में गुस्से और चिंता का माहौल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

नाबालिग बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस और प्रशासन की ओर से उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—स्कूल जैसी सुरक्षित जगह पर मासूम की सुरक्षा में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ