Today voice से अरुण कुमार बडोदे कि ख़ास रिपोर्ट
जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज और परिजन परेशान; आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
बैतूल। जिला अस्पताल बैतूल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अस्पताल की बिजली करीब आधे घंटे तक बंद रही, जिससे अस्पताल में उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और परिजनों में चिंता बनी रही।
अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में 24 घंटे निर्बाध बिजली व्यवस्था आवश्यक है, ताकि उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों।
0 टिप्पणियाँ