बी.ए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में जन्मतिथि में गलती एवं FC तथा अन्य मेजर विषयों में त्रुटिवश शून्य अंक दिए गए है ,जिसमें सुधार के लिए आज NSUI जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे सौंपा ज्ञापन
बैतूल /जिले के (शासकीय जयवंती हक्सर स्नातकोत्तर महाविद्यालय) में बी.ए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में जन्मतिथि में गलती एवं FC तथा अन्य मेजर विषयों में त्रुटिवश शून्य अंक दिए गए है ,जिसमें सुधार के लिए आज NSUI जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे के नेतृत्व में प्राचार्य को कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया ।
NSUI के जिला सचिव यश साहू ने बताया कि विगत कुछ दिनों पहले इस त्रुटि की जानकारी मौखिक रूप से कॉलेज प्रशासन को दिया गया था परंतु इसका समाधान पूरी तरह से नहीं हो पा रहा था इसलिए आज NSUI द्वारा इस मामले के लिए शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया गया है ।
यदि 3 दिनों के अंदर समाधान नहीं होता है तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी ।
ज्ञापन सौपने वालो में समस्त प्रभावित छात्र छात्रायें एवं संजय कोलंकर विकास मेहरा राजा मेहरा विशाखा ख़ुशी गणपति पारधे संदीप धुर्वे नैनसू बिसोने आशीष उच्छ्सरे एवं NSUI के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ