नितिन अग्रवाल
बैतूल सेहरा BMO डॉ. संगम मांडवे ने दिया इस्तीफा, डॉ. केदारसिंह जाटव को सौंपी जिम्मेदारी
बैतूल। सेहरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. संगम मांडवे ने अपने BMO पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर अब डॉ. केदारसिंह जाटव को बीएमओ का प्रभार सौंपा गया है।
सीएमएचओ डॉ. रविकांत उईके ने बताया कि डॉ. मांडवे लंबे समय से पारिवारिक परेशानियों के चलते सेवा मुक्त होने की मांग कर रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लापाझिरी में पदस्थ डॉ. केदारसिंह जाटव को तत्काल प्रभाव से सेहरा का बीएमओ नियुक्त किया गया है।
डॉ. मांडवे की छवि साफ-सुथरी मानी जाती है, लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्हें अल्प समय में ही पद छोड़ना पड़ा। अब डॉ. जाटव को बीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 इनका कहना:
"सेहरा बीएमओ को उनकी पारिवारिक परेशानियों के कारण जिम्मेदारी से मुक्त कर डॉ. जाटव को प्रभार दिया गया है।"
- डॉ. रविकांत उईके, सीएमएचओ, बैतूल

0 टिप्पणियाँ