नितिन अग्रवाल
बैतूल इन्द्रा कॉलोनी में मादक पदार्थ का बड़ा खुलासा: 5 किलो से ज्यादा गांजा सहित चार आरोपी गिरफ्तार, गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना गंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वालो पर कसा शिंकजा
बैतूल पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल, श्री निश्चल झारिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, श्रीमति शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने वालो पर तत्वरित कार्यवाही किया गया। थाना गंज में दिनांक 03/07/25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला इन्द्रा कलोनी मे अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिये रखे हुये है। सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु उनि चित्रा कुमरे, उनि रणधीरसिंह राजपुत के हमराह पुलिस स्टाफ को मौके पर पहुंचा कर तस्दीक की गई जो सूचना सही होना पाया गया। मुखबिर के बताये अनुसार आरोपीया गीता यादव के घर में आरोपी शेख खीजर पिता शेख मुनाफ उम्र इन्द्रा कलोनी भी मिला जिनको अभिरक्षा में लेकर घर की तलाशी ली गई जिनके कब्जे से 05 किलो 498 ग्गाम गांजा किमती करीबन 1,13,500 रूपये का जप्त किया गया एवं आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
घटना का विवरण
थाना गंज में दिनांक 03/07/25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला इन्द्राकालोनी में अवैध मादक पदार्थ बेचने का कार्य कर रही है प्राप्त सुचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना गंज कि पुलिस टीम द्वारा संदेही गीता यादव के घर पहुंचकर दबिश दी गई। जहां पर महिला गीता यादव एवं शेख खीजर पिता शेख मुनाफ उम्र 29 साल निवासी इन्द्राकालोनी गंज बैतूल का मिला। बाद सन्देही गीता के घर की तलाशी गीता व संदेही खीजर की निशादेही पर की गई तो जीना के ऊपर छज्जे पर प्लास्टिक की पन्नी फेली पड़ी थी उसके नीचे दो काले एवं नीले रंग के बैग देखे दोनो ने खोलकर समक्ष गवाहन के देखा गया जिसमें अवैध पदार्थ गांजा के 04 बंडल और प्लास्टिक कि छोटी-छोटी पन्नी में करीबन 3-5 ग्ाम कि 50 पुडिया थी। शेख खीजर के कब्जे से 04 पैकेट जो पन्नी में पैक जिनका तोल किया गया जिनका कुल बजन 5.103 किलो ग्राम मदाक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 01 लाख 5 हजार रूपये का मिला। गीता पति स्व० दिनेश यादव उम्र 40 साल निवासी इन्द्राकालोनी गंज बैतूल के कब्जे से एक प्लास्टिक की खुली थैली में रखे मादक पदार्थ गांज थैली में छोटी छोटी 50 पुड़ियो मे भरे हुये मादक पदार्थ गांजा का तौल किया जिनका वजन 395 ग्राम था जो कीमती करीबन 7 हजार रूपये का का जप्त किया। दोनो आरोपीगणो का कृत्य धारा 8/20 / 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पाये जाने से आरोपीगणो के विरूध्द थाना गंज में अपराध के 287/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। दौराने विवेचना आरोपी खीजर का मैमो लेख किया गया जिसने बताया कि अपने भाई राजा के साथ आमला निवासी विकाश से गांजा लाया था मैमो के आधार पर आरोपी विकाश उर्फ विक्की जोगी निवासी आमला ने मैमो में बताया कि उसने दिनांक 02/07/25 को शेख खीजर को 05 किलोग्ग्रम गांजा 15 हजार रूप्ये में बेचा था आरोपीयो को गिर० किया गया एवं शेख राजा जो मोटर सायकल से गांजा लेने आमला गया था उससे मोटर सायकल जप्त कर गिर० किया गया है।
गिर० आरोपीगणो के नाम-
1- शेख खीजर पिता मुनाफ उम्र 29 साल निवासी इन्द्रा कालोनी गंज
2- गीता यादव पति स्व. दिनेश यादव उम्र 40 साल निवासी इन्द्रा कालोनी गंज।
3-विकाश उर्फ विक्की ठाकुर पिता बसंत जोगी उम्र 22 साल निवासी आमला ।
4-शेख राजा पिता शेख रसीद उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा कालोनी गंज ।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. सरविंद धुर्वे, उनि चित्रा कुमरे, उनि रणधीर सिंह, सउनि उमेश बिल्लोरे, प्रआर रामदास, प्रआर नीलेश, प्रआर संध्या, प्रआर मयुर, आर० अनिरूध्द, आर० नवीन रघुवंशी आर०रीना, आर० प्रियंका आर० नरेन्द्र, आर० राजेन्द्र आर० बलराम. आर० सुरजीत जाट, आर० देवेन्द्र आर० गजानंद एवं आर० दीपेन्द्र की विशेष भूमिका रही है।
0 टिप्पणियाँ