Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट
झल्लार जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने युवती की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद जहर खाकर 'सुसाइड' का नाटक भी रचा। मामला ग्राम बासनेर खुर्द का है, जहां 28 जनवरी को खेत में साढ़े 17 साल की युवती का शव मिला था। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी राहुल धोटे को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल ने सच्चाई खोल दी। घटना वाले दिन आरोपी ने खेत में युवती का गला घोंट दिया और उसे सल्फास खिलाकर मर्डर को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की। खुद भी थोड़ी मात्रा में जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हो गया, ताकि यह लगे कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। शादी से इनकार पर दी थी जान से मारने की धमकी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल धोटे नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था। जब परिजनों ने शादी से इंकार किया तो उसने धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर लड़की उसकी नहीं हुई, तो वह उसे सल्फास खिलाकर मार देगा।
पीएम रिपोर्ट में टूटी मिली गले की हड्डी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की कंठिका अस्थि (हायट बोन) टूटी मिली और गले पर चोटों के निशान पाए गए। इससे हत्या की पुष्टि हुई। इसके अलावा, आरोपी की मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही मिली। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सच सामने लाया।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
इस केस में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में झल्लार थाना प्रभारी वहीद खान और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
0 टिप्पणियाँ