लेडी SDM ने अवैध कॉलोनी में चलाया बुलडोजर, तेवर देख भू-माफिया में हड़कंप

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

लेडी SDM ने अवैध कॉलोनी में खुद चलाया बुलडोजर, सख्त तेवर देख भू-माफिया में हड़कंप

मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त तेवर दिखाती SDM अलका एक्का अवैध कॉलोनियों को  ध्वस्त करती नजर आईं  इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि SDM अलका एक्का ने खुद स्टीयरिंग संभाला और बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी की सड़कों और निर्माणों को जमींदोज कर दिया.
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है. यहां अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन का डंडा चला. इस दौरान SDM अलका एक्का का एक अनोखा अंदाज सामने आया, जब वे खुद बुलडोजर की ड्राइवर सीट पर सवार होकर अवैध निर्माण ढहाती नजर आईं.
सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियो में ख़बर 
एससडीएम अलका एक्का ने बताया
 कि यह अवैध कॉलोनी प्रदीप निहारे  नाम के व्यक्ति द्वार अवैध रूप से कॉलोनी बनाई गई  जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था.कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर यह प्रहार किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ