✍️ नितिन व अंश अग्रवाल
श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर नगर में उत्साह
बैतूल नगर में श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं व्यापारी बंधु मिलकर इस वर्ष निकलने वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील कर रहे हैं। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं, झांकियां तथा अखंड वानर सेना विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही हिंदू समाज को आमंत्रित करने के लिए भगवा वस्त्र भेंट किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पूरे नगर को भगवा रंग से सजाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रभारी अंश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म के विशेष पर्व श्रीराम जन्मोत्सव पर सदर गेंदा चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी बैतूल नगर के समाजसेवी बंधुओं, व्यापारी गण एवं गणमान्य नागरिकों को भगवा वस्त्र भेंट कर आमंत्रित कर रहे हैं।
जिला युवा मंत्री ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव 26 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा गेंदा चौक से प्रभु श्रीराम जी की भव्य आरती के साथ ऐतिहासिक हिंदू एकता शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लल्ली चौक, कोठी बाजार में समापन करेगी।
युवा नगर सह-संयोजक प्रीस साहू ने बताया कि बैतूल नगर के भाजपा नेता दीपक दीपू सलूजा, आनंद प्रजापति, व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज भार्गव, योग वेदांत संघ अध्यक्ष राजेश मदान, समाजसेवी नितिन देशमुख, गोलू उघड़े, वैभव डैनी राठौर, राजू गुगनानी, धीरज धिरू हिराणी, अंसुमन बझले, नवनीत श्रीवास (डूडू दादा), अजय शर्मा (राखी मोबाइल), सदीप भैया सहित गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं ने वीडियो संदेश के माध्यम से श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने की अपील की है।
नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम जी की दिव्य प्रतिमा, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा, श्री हनुमान जी की झांकी, बाहुबली हनुमान जी वानर सेना, बजरंग व्यायामशाला द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन, आदिवासी नृत्य एवं पारंपरिक संगीत भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।
आपके अपने शहर से नितिन व अंश अग्रवाल की खास रिपोर्ट




0 टिप्पणियाँ