ग्राम पंचायत फोफल्या में कलेक्टर डॉ सोनवणे ने लगाई रात्रि चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुन त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

दूरस्थ ग्राम पंचायत फोफल्या में कलेक्टर डॉ सोनवणे ने लगाई रात्रि चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुन त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
शाहपुर क्षेत्र के सघन भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने दूरस्थ ग्राम पंचायत फोफल्या में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों सेआत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने मोटर खराब होने से पेयजल समस्या की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल मरम्मत कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है, किसानों को सही तरीके से ई विकास पोर्टल पर डिमांड दर्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे समय पर खाद वितरण सुनिश्चित हो सके। स्लॉट बुकिंग से जुड़ी समस्या का भी शीघ्र निराकरण होगा।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने राशन और बिजली संबंधी समस्याओं की भी जानकारी ली। बिजली बाधित होने से #नल_जल_योजना प्रभावित होने पर एमपीईबी को आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए तथा पंचायत को रूफटॉप सोलर लगाने का सुझाव दिया गया। ग्राम खरपावाड़ी में सिंचाई समस्या के समाधान के लिए बेराज निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं खरपावाडी में जर्जर स्कूल भवन की समस्या पर नवीन कक्ष निर्माण कराने के निर्देश पंचायत को दिए गए। डोडरामहू और पांडराझिरी में भी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। पांडराझिरी के एक किसान के खेत में आग लगने की घटना पर कलेक्टर ने एसडीएम को पटवारी के माध्यम से जांच कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। “एक बगिया मां के नाम” योजना के हितग्राही का लंबित भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए गए।
ग्राम डाबरी में बिजली समस्या के समाधान के लिए नए पोल लगाने के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने तथा पुरानी बिजली लाइनों के कारण खेतों में आग लगने की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए। हाई स्कूल डाबरी में नियमित महिला शिक्षक की कमी को दूर करने और गुप्तापुर में शिक्षक की अनुपस्थिति की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए गए।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने अन्य समस्याओं पर भी गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ