नितिन अग्रवाल
शादी समारोह में खूनी बवाल: 20 से 25 बदमाशों ने की मारपीट फायरिंग और चाकूबाज़ी, युवक गंभीर घायल डुंडा बोरगांव का मामला
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के डुंडा बोरगांव में एक शादी समारोह उस वक्त रणभूमि में बदल गया, जब गुरूवार रात 11 बजे करीब बीस से पच्चीस लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में पिस्तौल और चाकू थे, और उन्होंने जमकर आतंक मचाया। घायल युवक बाइक की पूरी तरह से तोड़फोड़ कर दी गई
बताया जा रहा है कि रोहित सरेआम और उसके साथी, जो झाड़े गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, बोरगांव सरपंच के घर आयोजित शादी समारोह में पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट, फायरिंग और चाकूबाज़ी की घटना हो गई।
घायल सतीश धुर्वे, उम्र 23 साल, निवासी हिवरखेड़ी ने बताया कि आरोपियों ने उस पर फायर किया, हालांकि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद उसके गले पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन झुकने की वजह से चाकू उसकी पीठ में जा लगा।
वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे रविंद्र वीके, उम्र 22 साल, निवासी गोनीघाट के साथ भी हाथ-पैर और लात-घूंसों से मारपीट की गई।
घायलों के मुताबिक, एक दिन पहले दुधावानी गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान भी मारपीट हुई थी और सतीश के सिर में चोट आई थी, लेकिन तब किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
आरोप है कि उसी विवाद की रंजिश में आज आरोपियों ने शादी समारोह में घेरकर हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची पूरे मामले की जांच में जुट गई है भाई सोना घाटी पुलिस चौकी प्रभारी ने घटनास्थल से लौटकर बताएं कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है चाकू बाजी और मारपीट की घटना ही हुई है


0 टिप्पणियाँ