जनपद पंचायत भीमपुर के ग्राम रिंग ढाना में भीषण आग: कई दर्जन घर जलकर खाक, दमकल गाड़ियां पहुंची

विशेष कवरेज: पत्रकार अरुण कुमार बड़ोदे की खास रिपोर्ट

जनपद पंचायत भीमपुर के ग्राम रिंग ढाना में भीषण आग: कई दर्जन घर जलकर खाक, दमकल गाड़ियां पहुंची 

 भीमपुर/रंभा जनपद पंचायत भीमपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रंभा के ग्राम रिंग ढाना से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई दर्जन आदिवासियों के आशियाने इसकी चपेट में आ गए। इस विनाशकारी आगजनी में पूरा का पूरा गांव जलकर खाक होने की कगार पर पहुंच गया है।दमकल विभाग की मशक्कत जारी घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। तेज हवाओं और चिलचिलाती गर्मी के कारण आग बुझाने के कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लाखों का नुकसान, खुले आसमान के नीचे आए  पत्रकार अरुण कुमार बड़ोदे की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, इस आगजनी में ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मवेशियों का चारा और जीवनभर की जमापूंजी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। कई दर्जन परिवार इस हादसे के बाद पूरी तरह बेघर हो चुके हैं और खुले आसमान के नीचे दाने-दाने को मोहताज हैं।स्थानीय पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से तत्काल रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, भोजन, राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ