Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट
ग्राम पंचायत डोक्या के मेंढा गांव का मामला; ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग
डोक्या:ग्राम पंचायत डोक्या के अंतर्गत आने वाले गांव मेंढा में स्थित शासकीय आंगनवाड़ी भवन प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है. भवन की बाउंड्री वॉल पूरी तरह ढह चुकी है, वहीं कमरों की छत से लगातार प्लास्टर टूटकर गिर रहा है. इस गंभीर स्थिति के कारण स्कूल और आंगनवाड़ी में आने वाले मासूम बच्चों और विभागीय कर्मचारियों की जान हर वक्त जोखिम में बनी रहती है.हादसे को आमंत्रण देता जर्जर भवन ग्रामीणों से मिली जानकारी एवं मौके पर देखा गया कि भवन का ढांचा बेहद कमजोर हो चुका है. हाल ही में बाउंड्री वॉल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. गनीमत रही कि उस समय वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी. इसके साथ ही कमरों की छतों से प्लास्टर की पपड़ियां उखड़कर नीचे गिर रही हैं, जिससे अंदर बैठना भी खतरे से खाली नहीं है.अधिकारियों की चुप्पी, पालकों में आक्रोश भवन की इस बदहाली को लेकर स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रशासनिक पहल नहीं की गई है. बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि वे हर दिन डर के साए में अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भवन की मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे.
0 टिप्पणियाँ