नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल समापन

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल समापन
बैतूल/शासकीय विधि महाविद्यालय, बैतूल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 01 से 03 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ (Student Induction) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, विधिक सहायता, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विजन, मिशन एवं विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. वंदना राहुल ने मानसिक स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली पर मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय दिवस डॉ. चन्द्रशीला यादव ने विधि संकाय का परिचय दिया। डॉ. वीणा चिरोंजे डेहरिया ने छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। प्रो. अजय सिंह तिरशाम ने विधिक सहायता केंद्र तथा डॉ. रजनी मस्कोले ने पुस्तकालय एवं उसकी सेवाओं का परिचय कराया। डॉ. रूपेश जितपुरे ने खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
समापन दिवस पर डॉ. वीणा चिरोंजे डेहरिया ने डिजिटल एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर व्याख्यान दिया। प्रो. अजय सिंह तिरशाम ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 की जानकारी दी। डॉ. चन्द्रशीला यादव ने संवैधानिक मौलिक कर्तव्यों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना राहुल ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ