Big Breaking News-बैतूल में इलाज के नाम पर मौत! पूजा हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही के आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

 नितिन अग्रवाल 



बैतूल में इलाज के नाम पर मौत! पूजा हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही के आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा


बैतूल (मध्य प्रदेश) से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित रूप से गलत उपचार के चलते 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम कल्याणी नायडू, पति राजेंद्र नायडू, निवासी आमला बस स्टैंड, बताया जा रहा है, जो एयरफोर्स में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थीं।

परिजनों के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को वे अपनी मां को बैतूल लेकर आए थे। तबीयत ठीक न होने पर उन्हें पूजा हॉस्पिटल में दिखाया गया। आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर ने बीपी और शुगर हाई बताई, लेकिन स्थिति को सामान्य करने के लिए जरूरी उपचार नहीं दिया गया।

बुधवार शाम करीब 5:20 बजे डॉक्टर द्वारा अचानक एक इंजेक्शन देकर महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। ओर आपरेशन कर दिया करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें गंभीर हालत में बाहर लाया गया और परिजनों से कहा गया कि उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाएं। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो एक और इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद हालत और बिगड़ गई।

इसके बाद महिला को राठी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने देर रात पुजा अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजन पोस्टमार्टम और दोषी डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी, वे शव की सुपुर्दगी नहीं लेंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ