Big Breaking News- सुबह 5 बजे कलेक्टर पहुंचे जिला चिकित्सालय! 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर भड़के, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार”

 ✍️नितिन अग्रवाल





सुबह 5 बजे कलेक्टर पहुंचे जिला चिकित्सालय! 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर भड़के, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार”


बैतूल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार तड़के सुबह 5 बजे जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

दरअसल, एक हार्ट पेशेंट को रात 10 बजे से 108 एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थी। परेशान परिजनों ने आखिरकार कलेक्टर को सीधे मोबाइल पर शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने बिना देरी किए खुद मौके पर पहुंचने का फैसला किया।

जैसे ही कलेक्टर अस्पताल पहुंचे, पूरे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन और 108 एंबुलेंस के अधिकारियों को तलब किया। मौके पर ही 108 एंबुलेंस के मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर की नाराजगी साफ देखने को मिली—उन्होंने कहा कि मरीजों की जान के साथ इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, पिछले 8 दिनों में भोपाल रेफर किए गए मरीजों का पूरा डाटा भी मांगा गया।

कलेक्टर की मौजूदगी में आखिरकार उस हार्ट पेशेंट को 108 एंबुलेंस से भोपाल रवाना किया गया।

यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वालों की खैर नहीं—कलेक्टर खुद मैदान में उतर चुके हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ