Big Breaking News- बैतूल हनुमान जयंती की रात मातम में बदली खुशियां: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल—एक की हालत नाजुक

✍️ नितिन अग्रवाल 




Big Breaking News- बैतूल हनुमान जयंती की रात मातम में बदली खुशियां: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल—एक की हालत नाजुक


बैतूल में हनुमान जयंती की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमानी गेट के पास मन मंदिर मैरिज गार्डन के सामने रात करीब 10 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन की बाउंड्री से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गाड़ी में सवार छह लोगों में से दो युवकों—प्रफुल्ल ठोके और पुनीत ठाकरे—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें पप्पू प्रजापति, राजू यादव, अभिषेक बाड़ीवा और 14 वर्षीय संगम शामिल हैं। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से राजू यादव की हालत अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों मृतकों के शव जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम में रखे गए हैं, जहां आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे बैतूल शहर में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ