युवक की कुएं में गिरने से मौत, हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान मेंढ़ा में बड़ा हादसा

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

 युवक की कुएं में गिरने से मौत, हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान हादसा
भीमपुर/ (ग्राम पंचायत डोक्या) — ग्राम पंचायत डोक्या के मेंढ़ा ग्राम में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अखंड रामायण कार्यक्रम के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। एक  युवक की रात  में कुएं  में गिरकर पानी में डूबने  से हुई मौत ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम में धार्मिक आयोजन चल रहा था, जिसमें आसपास के लोग भी शामिल होने आए थे। इसी दौरान मेंढ़ा गांव के युवक पिंटू बारस्कर के घर युवक आया था  कार्यक्रम के सम्पन्न होने के पश्चात् सभी लोग अपने अपने घर को चले गए युवक को पिंटू बारस्कर ने अपने घर पर  न पाने पर लोगों से पूछा व्यक्ति के न होने पर लोगों का ध्यान गांव के कुएं पर गया तभी  लोगों ने देखा कि वह युवक कुएं में गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई , ।घटना की सूचना तुरंत झल्लार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की 
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक  की पहचान जगदीश पिता सद्दू लोखंडे उम्र 27 वर्ष निवासी चुनालोहमा (पडारू ढाना ) के रूप में हुई जो कि मेंढ़ा में अपने मामा के घर पिछले 3 तीन महीने रह रहा था मृतक की आंख में कम दिखने समस्या थी शाम को गांव में अखंड रामायण के कार्यक्रम की प्रसादी ले कर खेत पर जा रहा था वहीं गांव के पास पंचायती कुएं में गिर गया कुएं में पानी था जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर शव को पोस्टमाडम के लिए झल्लार भेजा गया  

 ग्रामीणों ने बताया  सालों पहले भी कुएं में ऐसी घटना देखने को मिली थी पंचायत से आग्रह  हैं l कि कुएं में बाउंड्रीवल को ऊंची बना कर लोगों की समस्या का समाधान  करे अन्यथा ऐसी घटना आम जन को भोगनी पड़ेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ