ओलावृष्टि से जंबाडी पंचायत के धारणी गांव में फसलों का भारी नुकसान, किसान परेशान

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे 

ओलावृष्टि से जंबाडी पंचायत के धारणी गांव में फसलों का भारी नुकसान, किसान परेशान
मुलताई / मुलताई जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जंबाडी के धारणी गांव में हाल ही में हुई तेज़ ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम और भारी ओलों की मार से दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सब्जी उगाई जाती जिसमें गोभी ककड़ी गन्ने गेहूं चना सहित अन्य रबी फसलें पककर तैयार थीं और कटाई का समय नजदीक था। इसी बीच आई ओलावृष्टि ने खड़ी फसलों को पूरी तरह गिरा दिया और दानों को नुकसान पहुंचाया। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
प्रभावित किसान बबलू गौतम दिलीप संदीप दिनेश का कहना है कि उन्होंने खेती के लिए कर्ज लिया था और अब फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो किसानों को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही सर्वे टीम भेजे जाने की बात कही जा रही है।किसानों को उम्मीद है कि शासन उनकी स्थिति को समझते हुए शीघ्र राहत प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ