बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें

 ✍️नितिन अग्रवाल 


बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें


बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं।

अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ