डॉक्टर एसोसिएशन बैतूल की ओर से 100 सीमेंट वाली शीट का वितरण किया गया।

Today voice से अरुण कुमार बड़ोदे कि ख़ास रिपोर्ट 

डॉक्टर एसोसिएशन बैतूल की ओर से 100 सीमेंट वाली शीट का वितरण किया गया।
भीमपुर/भीमपुर के समीप ग्राम में विगत दिनों बर्राढाना भीमपुर में हुई आगजनी से घर परिवार  बेघर हो गये थे उनके लिये प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समिति, एनजीओ, संगठन, समाजसेवकों ने उन्हें हौशला दिया और आर्थिक मानसिक सहयोग प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की वही बैतूल के डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा भी इसकी पहल में जरूरत मंद सामग्री में सीमेंट शीट 100 नग प्रदान किये जिससे आशियाना बनाने में मदद होंगी....
इसके अलावा डॉक्टर की टीम ने ग्राम बर्राढाना पहुँच परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य का हालचाल जाना, जिसमे एक बच्चा राकेश पिता संतोष इडपाचे उम्र 2 वर्ष जो भीषण आगजनी के बाद डर गया था वह सही से खाना नही खा पा रहा है उस डरे सहमें बच्चे की डॉक्टर द्वारा जांच कर उसके MRI के बाद इलाज जारी करने  की सलाह दी, निःशुल्क इलाज करने का आश्वाशन भी दिया
इस पूरे सहयोग के लिये डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से शामिल हुये डॉ नूतन राठी, संचालक गोवर्धन राठी हॉस्पिटल, डॉ प्रीतम सिंग कुमरे, संचालक डॉ सिंग सोनोग्राफी सेंटर, डॉ मनोज अग्रवाल, संचालक मेडिकेयर हॉस्पिटल, डॉ ब्रजेश खंडागरे, संचालक कृष्ना सोनोग्राफी सेंटर बैतूल विशेष रूप रूप से इनमे डॉ योगेश पंडाग्रे संजीवनी हॉस्पिटल एव विधायक आमला, डॉ अरुण जयसिंग पूरे, सिटी हॉस्पिटल संचालक का सहयोग रहा है सरपंच धन्नु धुर्वे जी, जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त सिंह कुमरे, जयस जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सोनू धुर्वे, डॉ सोहन पंडोले, द्वारकानाथ उइके जी, संदीप परते जी, लकेश करोचे आदि  सभी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ